About Us
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) सन 1956 से प्रदेश में उच्च शिक्षा के शिक्षकों की सेवा-शर्तों, सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। रुक्टा ने सदैव शिक्षक समुदाय की गरिमा और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
इसके साथ ही रुक्टा केवल शिक्षकों के अधिकारों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक, संवैधानिक, धर्मनिरपेक्ष, एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को शिक्षक एवं विद्यार्थियों के जीवन में साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
